सुनो सरकार अभियान

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आम जनता की आवाज सुनने, उनकी समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने के लिए एक नए अभियान "सुनो सरकार" की शुरुआत की है। यह अभियान जनता को एक सुरक्षित, गोपनीय और सशक्त मंच प्रदान करेगा, जहाँ वे अपनी शिकायतें, सूचनाएं और सुझाव साझा कर सकेंगे। इसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी जनता की समस्याओं को प्रदेश और जिला स्तर पर उठाएगी और सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाकर समाधान सुनिश्चित करेगी।


सुनो सरकार अभियान का उद्देश्य जनता को अपनी आवाज उठाने, सूचना साझा करने, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ सुरक्षित तरीके से लड़ने और बीजेपी के जंगलराज के खिलाफ बोलने के लिए एक सुरक्षित और गोपनीय मंच उपलब्ध कराना है।

Phone Icon

सुनो सरकार तक कैसे पहुंचें?

जनता अपनी शिकायतें और सूचनाएं निम्नलिखित माध्यमों से भेज सकती है:
व्हाट्सएप: सुनो सरकार का व्हाट्सएप नंबर +91-9669496690 है।
ईमेल: शिकायतें और सूचनाएं ईमेल के माध्यम से info@sunosarkaar.com पर भेजी जा सकती हैं।
वेबसाइट: अधिक जानकारी और शिकायत दर्ज करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.sunosarkaar.com पर जाएं।
Awesome Image

सूचनादाता की गोपनीयता

सुनो सरकार अभियान के तहत प्राप्त सूचनाओं और शिकायतों में सूचनादाता की जानकारी (नाम, पता और फोन नंबर) को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। शिकायतकर्ता बिना किसी भय या डर के अपनी समस्याएं साझा कर सकेंगे। शिकायतकर्ता की जानकारी किसी भी स्तर पर सार्वजनिक नहीं की जाएगी।

सुनो सरकार अभियान की कार्यप्रणाली

टीम का गठन:

कांग्रेस पार्टी ने सुनो सरकार अभियान के सुचारू संचालन के लिए एक 50 सदस्यीय टीम का गठन किया है। यह टीम प्राप्त सूचनाओं और शिकायतों का विश्लेषण करेगी, मामले की सत्यता परखेगी और सम्बंधित विभागों तक शिकायतें पहुंचाएगी।

सत्यता की जांच:

टीम द्वारा प्राप्त सूचनाओं की सत्यता की जांच की जाएगी और आवश्यक दस्तावेज इकट्ठा किए जाएंगे।

कार्यवाही:

यदि सूचना सही पाई जाती है, तो प्राप्त तथ्यों के आधार पर प्रेसवार्ता की जाएगी, अदालत में याचिका दायर की जाएगी या सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

शिकायतों का समाधान:

शिकायतों को सम्बंधित विभागों तक पहुंचाकर समयसीमा में उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। यदि सरकार समयसीमा में समाधान करने में विफल रहती है, तो सम्बंधित विभाग के मंत्री/प्रमुख सचिव के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

मासिक ऑडिट:

प्राप्त शिकायतों का मासिक ऑडिट किया जाएगा और संपूर्ण रिपोर्ट प्रेस को उपलब्ध कराई जाएगी।

जनता को अवगत कराना:

प्रत्येक माह में प्राप्त शिकायतों, उनके प्रकार, सरकार की भूमिका और समाधान/कार्यवाही से जनता को अवगत कराया जाएगा।

Awesome Image

कौन शिकायत कर सकता है ?

  • सुनो सरकार अभियान के तहत मध्यप्रदेश से सम्बंधित सूचना/शिकायत पर ही कार्यवाही की जाएगी।
  • सूचना/शिकायत दुनिया के किसी भी कोने से कोई भी व्यक्ति भेज सकता है, लेकिन सूचना/शिकायत का मध्यप्रदेश से सम्बन्ध होना आवश्यक है।
  • यह अभियान सभी के लिए पूरी तरह से निःशुल्क है।

किस तरह की शिकायत मान्य होगी?

सुनो सरकार अभियान के तहत निम्नलिखित मुद्दों पर शिकायतें की जा सकती हैं:

  • बीजेपी सरकार/नेताओं के घोटाले
  • महिलाओं से सम्बंधित अपराध
  • शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा
  • शासकीय योजनाओं में भ्रष्टाचार
  • किसानों/युवाओं और व्यापारियों की समस्याएं
  • पुलिस के अत्याचार
  • स्कूल, सड़क, बिजली और पानी की समस्याएं
  • अस्पताल में लापरवाही
  • भर्ती घोटाले
  • परीक्षाओं में धांधली
  • सरकारी धन का दुरुपयोग

24 घंटे सुनो सरकार

सुनो सरकार अभियान जनता की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। हालांकि, ध्यान दें कि केवल संदेश (मैसेज) के माध्यम से ही शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं।

सुचना / शिकायत फ़ार्म

Information / Complaint

Attach Files (video/audio/jpg/pdf)

संपर्क